भोपाल :मध्य प्रदेश के मंत्री मंडल का विस्तार लॉक डाउन के खत्म होने के बाद होने के आसार हैं। लेकिन इसमे सिंधिया समर्थकों को एडजैस्ट करने मे होगी परेशानी ।सिंधिया समर्थकों में कम-से-कम 8-10 लोगों मंत्री मंडल मे शामिल करने मे बीजेपी के पुराने विधायकों का चयन करना मुश्किल होगा।इसको लेकर शिवराज सिंह चौहान और संगठन के बीच चर्चा जारी है। सिंधिया समर्थक कॉंग्रेस सरकार मे कैबिनेट मंत्री थे। तो उनको वोही स्टैटस देना पड़ेगा। इंदौर से तुलसी सिलावट को लैना पडेगा लेकिन इंदौर से पहले ही 3 नाम है। महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर, रमेश मेन्डोला मंत्री 2 को बनाना है नाम है चार।
इसी तरह सागर से गोविंद राजपूत कैबिनेट मंत्री थे। वहीँ से गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह है। यहां भी मंत्री बनेंगे 2 और नाम है तीन।
सबसे ज्यादा दिक्कत ग्वालियर में होने वाली है। वहाँ भी दिग्गजों मे टकराव होने वाला है। प्रद्युम्न सिंह तोमर हैं इसके अलावा यशोधरा राजे सिंधिया, अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया,
इमरती देवी, नरोत्तम मिश्रा, महेंद्र सिंह सिसौदिया, गोपी लाल जाटव, प्रभु राम चौधरी, राम पाल सिंह, ऐदल सिंह कसना और रघु राज सिंह कसना भी है।